Ghatsila News: जामडोल पेपर मिल के पास खेत में ट्रक चालक की मौत
घाटशिला, नवम्बर 1 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जामडोल स्थित पेपर मिल के पास शनिवार को खेत में मुंह के बल गिरने और पानी में डूबने से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक चालक झाड़ग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार चालक शाम करीब चार बजे कंपनी के गेट के पास ट्रक को खड़ा कर शौच के लिए निकला था। इसी दौरान वह अचानक खेत में मुंह के बल गिर गया। खेत में पानी भरा होने के कारण उसकी मौत हो गई। शाम को कंपनी के मजदूरों ने उसे इस हालत में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थाना के एसआई सुकलाल हांसदा दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.