Ghatsila News: जामजुरकी में फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, धानघोरी की टीम जीती
घाटशिला, अक्टूबर 25 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत जामजुरकी गांव में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पंचायत के मुखिया राम मुर्मू ने किया। उद्घाटन मुकाबला धानघोरी और बागडीहा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें धानघोरी की टीम ने दो गोल से जीत हाशिल किया। टूर्नामेंट को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर मुखिया राम मुर्मू ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना और युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना है। फुटबॉल प्रतियोगिता से क्षेत्र में खेल भावना और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Jamui News: दीपा करहर में फुटबॉल प्रतियोगिता का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.