Ghatsila News: जादूगोड़ा में पहली बार सजा विजया मिलन का मंच, 10 पूजा समितियां सम्मानित
घाटशिला, अक्टूबर 25 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। जादूगोड़ा मोड़ सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से पहली बार विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र की 10 दुर्गा पूजा समितियों, पुजारी और पत्रकारों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुसाबनी के डीएसपी रोहित रजवाड़, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अशोक अग्रवाल और जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वरदयाल मुंडा उपस्थित रहे। पुजारी शक्ति पद मजूमदार और उनकी पत्नी को भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, पत्रकार अनिल अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अरविंद प्रसाद, रंजन गुप्ता, मणि शंकर भगत और मोहम्मद कलीमुद्दीन को भी सम्मानित किया गया। डीएसपी रोहित रजवाड़ ने कहा कि जादूगोड़ा में सभी पूजा समितियों ने शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गा पूजा संपन्न कराई, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.