Ghatsila News: जादूगोड़ा में गूंजा 'फिट इंडिया, हिट इंडिया' का संदेश
घाटशिला, अगस्त 31 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच, जादूगोड़ा शाखा की ओर से रविवार की सुबह स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक एकता का संदेश देने के उद्देश्य से वॉकथॉन 2.0 का आयोजन किया गया। सुबह छह बजे आयोजित इस वॉकथॉन में युवाओं, महिलाओं सहित नगर के बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। लगभग दो किलोमीटर लंबी वॉकथॉन जादूगोड़ा बाजार से शुरू होकर अस्पताल चौक तक निकाली गई। इस दौरान प्रतिभागियों ने 'फिट इंडिया, हिट इंडिया' जैसे जोशीले नारों के साथ लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक किया। सुबह की ताजी हवा के बीच निकली वॉकथॉन से पूरे क्षेत्र का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भर गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शहरवासियों ने लगाई सेहत और सामाजिक जागरुकता की दौड़ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.