Ghatsila News: जादूगोड़ा : महिला के बैंक खाते से 52 हजार रुपये उड़ाए, शिकायत
घाटशिला, सितम्बर 22 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला हाथीबींधा पंचायत के धातकीडीह गांव का है, जहां साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 52 हजार रुपये की निकासी कर ली। पीड़िता को इसकी जानकारी उस समय हुई, जब वह किसी जरूरी काम से बैंक में रुपये निकालने पहुंचीं। जानकारी के अनुसार, धातकीडीह निवासी सुरेश गोप की पत्नी रनु गोप का बैंक ऑफ इंडिया में खाता है। बताया गया कि उनके खाते से साइबर ठगों द्वारा 52 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब रनु गोप बैंक में अपने खाते से रुपये निकालने पहुंचीं, तब उन्हें खाते में राशि नहीं होने अथवा कम राशि होने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधन से संपर्क कर खाते की जांच कराई, जिसमें खाते से रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.