घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: घाटशिला। पिछले तीन दिनों से सीआई और जावेद के बीच मारपीट का मामला पूरे घाटशिला अनुमंडल में चर्चा का विषय बना हुआ है, आंदोलन पर आंदोलन हो रहे हैं, लेकिन. जावेद पहली बार अपना पक्ष अखबार के माध्यम से रखने को मजबूर हुए हैं। इस संबंध में जावेद ने कहा कि उनपर सीआई द्वारा लगाये गये आरोप पूरी तरह निराधार हैं। क्योंकि वह अभी तक सीआई का नाम नहीं जानते तो जाति सूचक गाली कैसे दे सकते हैं। उन पर लगे आरोप झूठा और हास्यास्पद है। जावेद ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस सीआई का नाम तक वे नहीं जानते, उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने की बात कैसे कही जा सकती है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: अंचल कर्मियों ने आंदोलन के तीसरे दिन पुलिस प्रशासन के खिलाफ लगाये जमकर नारे उन्होंने कहा कि घाटशिला अंचल निरीक्षक का नाम उन...