Ghatsila News: जलमीनार खराब, गड्ढे का पानी पी रहे पोड़ा नीमडीह के ग्रामीण
घाटशिला, अगस्त 7 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। प्रखंड के सुदूर तेंतला पोड़ा पंचायत के पोड़ा गांव का टोला नीमडीह में इन दिनों ग्रामीणों को गड्ढे का पानी पीना पड़ रहा है। यह स्थिति एक माह से है। इस संबंध में पूर्व पंसस छुटू मुंडा ने कहा कि नीमडीह गांव का एकमात्र पेयजल का स्रोत सोलर जलमीनार है। डीएमएफटी फंड से बना सोलर जलमीनार बीते एक माह से ज्यादा समय से खराब हो गया है। इस संबंध में पंचायत के मुखिया को जलमीनार मरम्मत की सूचना दी गई, लेकिन जलमीनार मरम्मत नहीं हो सका। ग्रामीणों में दुलाड़ी मुंडा, मालती हेंब्रम,दिना मुंडा,बिशे मुंडा,बेजो मुंडा निकीता मुंडा,कोंगे मुंडा सहित अन्य ने शीघ्र जलमीनार मरम्मत कराने की मांग किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.