Ghatsila News: जलकुंभी से उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण संपन्न, 30 महिलाओं ने लिया हिस्सा
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: हेंदलजुड़ी। श्री श्री विद्या मंदिर, हेंंदलजुड़ी में आयोजित सात दिवसीय जलकुंभी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कोलकाता से आए प्रशिक्षकों ने ग्रामीण महिलाओं को जलकुंभी से विभिन्न उपयोगी एवं सजावटी वस्तुएं बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में करीब 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं ने जलकुंभी से पेनदानी, डायरी समेत अन्य सामग्री तैयार करना सीखा। स्वयं तैयार की गई वस्तुओं को देखकर महिलाओं में उत्साह और आत्मविश्वास नजर आया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं ने इस हुनर को रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।विद्यालय के निदेशक बृज भूषण चावला ने बुधवार को महिलाओं से मिलकर प्रशिक्षण और आगे की योजना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि उद्देश्य ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.