घाटशिला, सितम्बर 11 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड में स्वर्णरेखा परियोजना की चांडिल मुख्य बांयी नहर धीरे धीरे जर्जर होती जा रही है। लाइनिंग में दरारें पड़ रही हैं। इससे लाइनिंग टूट रही है। नहर पर बनी कई पुलिया जर्जर होकर दुर्घटना को आमंत्रित कर रही हैं। प्रखंड के मटियाबांधी और कांटाबनी के बीच इस मुख्य नहर पर निर्मित पुलिया की रैलिंग टूट गई है। रेलिंग में प्रयुक्त छड़ों को चोर ले जा रहे हैं। इस पुलिया से ग्रामीण आवागमन भी करते हैं। वाहनों का परिचालन भी होता है। चाकुलिया के हवाई पट्टी क्षेत्र में भी नहर पर बनी पुलिया जर्जर हो गई है। इसी तरह मेम क्लब के पास मुख्य नहर पर लाखों की लागत से निर्मित फॉल भी टूट कर बर्बाद हो गया है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: जर्जर हालत में हैं चांडिल मुख्य बांयी नहर पर निर्मित पुलिया

हिंद...