Ghatsila News: जर्जर सोलर जलमीनार से पेयजल संकट, 40 से अधिक परिवार परेशान
घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: गालूडीह। बाघुडिया पंचायत के हलुदबनी गांव में लगा सोलर जलमीनार जर्जर होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जलमीनार की टंकी के चारों पाए टूट चुके हैं, जिसे ग्रामीणों ने लकड़ी और बल्लियों के सहारे टिकाकर रखा है। सोलर पैनल पर धूल जमी है और कई तार कटे होने के कारण मोटर दिन में केवल 2-3 घंटे ही चल पाती है, जिससे टंकी पूरी तरह नहीं भरती। महिलाओं ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही पानी के लिए बर्तनों की लंबी कतार लग जाती है, जबकि बादल या बारिश होने पर पूरे दिन पानी नहीं मिल पाता। ग्रामीणों के अनुसार इस जलमीनार पर 40 से अधिक परिवार निर्भर हैं और पिछले एक महीने से यही स्थिति बनी हुई है। कई बार पंचायत और संबंधित विभाग से शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.