Ghatsila News: जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में साफ-सफाई के अभाव में उपेक्षित,ग्रामीण विभाग पर उठा रहे सवाल
घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर इन दिनों साफ-सफाई के अभाव में उपेक्षित नजर आ रहा है। स्वास्थ्य केंद्र के आसपास घनी जंगली घास और झाड़ियां उग आई हैं, जिससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में झाड़ियों के कारण सांप-बिच्छू जैसे विषैले जीवों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि परिसर में जमा गंदगी और पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से तत्काल झाड़ियों की कटाई, साफ-सफाई, जलजमाव की रोकथाम, फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.