Ghatsila News: जमुआ में वज्रपात से सूख गया पेड़
घाटशिला, सितम्बर 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के जमुआ गांव के बदरोडीह टोला के पास चुनाराम मांडी के खेत में विगत गुरुवार की शाम को वज्रपात से यूक्लिपोटाश का एक पेड़ सूख गया। संयोग था कि उस समय खेत में कोई काम नहीं कर रहा था। पेड़ पर वज्रपात पंचायत समिति के सदस्य रामचंद्र बेसरा के घर से 100 मीटर दूर खेत में हुआ था। रामचंद्र बेसरा ने बताया कि वज्रपात होने से उनके घर के छप्पर पर लगे टीन हिल गये। रामचंद्र बेसरा के मुताबिक जब वज्रपात हुआ तब पेड़ के आसपास के खेत में कोई भी व्यक्ति काम नहीं कर रहा था। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: जमुआ में वज्रपात से सूख गया पेड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.