घाटशिला, सितम्बर 12 -- Ghatsila News: गुड़ाबांदा। पूर्व नक्सली कमांडर जोनल सचिव रहे कान्हू मुंडा शुक्रवार को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद घर पहुंचे। गुड़ाबांदा प्रखंड क्षेत्र के जियान गांव के बनगोड़ा टोला निवासी कान्हू मुंडा ने 15 फरवरी, 2017 को अन्य सहयोगी नक्सलियों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। झारखंड नक्सली पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण के बाद कान्हू मुंडा पर घोषित 25 लाख का इनाम उन्हें दिया गया। कान्हू मुंडा के वापस लौटने पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और उनके परिजनों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। कान्हू मुंडा ने बताया कि पहले जनता की सेवा करते थे। आगे भी जनता की सेवा करते रहेंगे। सक्रिय राजनीति में आकर लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने देश में सक्रिय नक्सली संगठन के सदस्यो...