घाटशिला, अगस्त 12 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका प्रखंड की टांगराइन पंचायत के सुदूरवर्ती सबर नगर टोला में महिला नेत्री सह समाजसेविका दुखनी सोरेन और समाज सुधारक शंकर मुंडा ने ग्रामीणों के साथ जनसंवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान पाया कि पहाड़ और जंगल के बीच बसे इस टोले में आदिम जनजाति सबर समाज के लोग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवन-यापन करने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: पण्डियासाई गांव की मुख्य सड़क सात महीने पानी में, ग्रामीण परेशानग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों ने बताया कि टोला तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। सड़क जर्जर होने के कारण एंबुलेंस भी गांव तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में किसी ग्रामीण के बीमार पड़ने पर मरीज को खटिया के सहारे मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने ...