Ghatsila News: जगन्नाथपुर में टैंकर से भिड़ी कार, दो युवक बाल-बाल बचे
घाटशिला, अगस्त 25 -- Ghatsila News: गालूडीह। घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हुए।जानकारी के अनुसार, कार चालक केशव अग्रवाल घाटशिला से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे टैंकर के अचानक ब्रेक लगाने या कार के अनियंत्रित होने के कारण कार टैंकर से जा टकराई। दोनों युवक सीट बेल्ट लगाए हुए थे। टक्कर के बाद एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर हाईवे पेट्रोलिंग के एएसआई राजेंद्र मंडल भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.