Ghatsila News: छोटाअर्जुना में लगा 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर
घाटशिला, नवम्बर 7 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंडामौदा पंचायत अंतर्गत छोटाअर्जुना गांव के पिण्ड्राथान में पिछले तीन माह से 100 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा था। ग्रामीणों ने इस समस्या से मानुषमुड़िया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को अवगत कराया। मुखिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वरीय पदाधिकारियों के समक्ष समस्या को उठाया और जल्द समाधान का आग्रह किया। प्रशासनिक पहल के बाद शुक्रवार को गांव में नया 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। ग्रामीणों एवं किसानों को राहत मिलने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस मौके पर विष्णुपद घोष, कृष्णा दत्त, सुपल धाड़ा, दिलीप धाड़ा, कृष्णपद नायक, प्रसेनजीत गिरि, विश्वजीत राना सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा के छोटाअर्जुना गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.