घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत छाईंचासोल गांव में हार्वेस्टर और ट्रैक्टरों से हुई बैटरी चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। वहीं पीड़ित सरोज रंजन करण सहित अन्य ग्रामीणों की शिकायत पर 27 सितंबर 2026 को दर्ज थाना कांड संख्या 28/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया। साथ ही पूछताछ में उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की कुल 12 बैटरियां बरामद की गईं तथा चोरी का सामान खरीदने के आरोप में बहरागोड़ा के कालियाडींगा निवासी अनिल कन्दार को गिरफ्तार कर लिया गया है।सोमवार को पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर गिरफ्तार आरोपी और दोनों किशोरों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- किरीबुरु चोरी मामले मे...