Ghatsila News: छह माह से मानदेय नहीं मिलने पर एकलव्य विद्यालय के आउटसोर्सिंग कर्मी हड़ताल पर
घाटशिला, जुलाई 8 -- Ghatsila News: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, कांटाशोल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत दर्जनों रसोइया, गार्ड और पहरेदार मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। कर्मियों का आरोप है कि उन्हें पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे आर्थिक संकट गहरा गया है। हड़ताल के कारण विद्यालय के छात्रावास में रह रहे 178 छात्र-छात्राओं के नाश्ते और भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। कर्मियों ने बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग करते हुए कहा कि भुगतान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, विद्यालय प्रबंधन के सामने छात्रों के भोजन और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.