Ghatsila News: चेंगजोड़ा के शिविर में 85 यूनिट रक्त का संग्रह
घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: घाटशिला। काशिदा पंचायत के अंतर्गत चेंगजोड़ा लोहिया क्लब भवन में रविवार को रिक्रिएशन क्लब चेंगजोड़ा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रविवार को प्रथम बार महिला रक्तदाता रायमुनी मुर्मू ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि पहले रक्तदान को लेकर गांव के लोग डरते थे, लेकिन अब गांव के लोग शहरी लोगों की तरह बढ़-चढ़कर शिविर में भाग लेते हैं। मौके पर क्लब के सचिव रायसेन सोरेन, कोषाध्यक्ष श्याम चन्द्र हांसदा, श्याम चन्द्र टुडू, मंगल मार्डी, सुनील कुमार मुर्मू, राजेंद्र सोरेन,पिथो हेम्ब्रम, माईती टुडू, अमर सिंह पूर्ति, सोहागी मुर्मू, सुखी मुर्मू, रायमुनी मुर्मू आदि मौजूद थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.