घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव और सड़क धंसने से शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चुनूडीह की ओर से मऊभंडार जा रही टाटा इंडिका (जेएच 05 एवाई 8998) अंडरपास में सड़क टूट जाने के कारण गहरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अंडरपास में लगभग छह फीट तक पानी भरा हुआ था। पानी के कारण चालक को यह पता नहीं चल सका कि सड़क का बड़ा हिस्सा बहकर धंस चुका है। जैसे ही कार आगे बढ़ी, वह गहरे गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। हादसे के दौरान कार में तेजी से पानी भरने लगा। चालक किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि उसका मोबाइल और अन्य सामान कार के अंदर ही रह गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन कर...