Ghatsila News: चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
घाटशिला, सितम्बर 29 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर बहरागोड़ा के चित्रेश्वर शिव मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। बहरागोड़ा प्रखंड के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रतिमा सातुआ, डोमजूरी क्लस्टर की मास्टर जलसहिया तथा डोमजूरी, बरागरिया और बोहुलिया पंचायत की जलसहिया दीदियों ने संयुक्त रूप से अभियान में भाग लिया। इस दौरान पर्यटकों एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: स्वच्छता ही सेवा: खंडोली पर्यटन स्थल में चला विशेष सफाई अभिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.