घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: गालूडीह। उल्दा पंचायत के चंदरेखा गांव में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति योजना ठप है। मोटर खराब होने के कारण करीब 40-50 परिवारों के घरों में नल से एक बूंद पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि उन्हें सुबह चार बजे उठकर करीब आधा किलोमीटर दूर चिटाघुटु स्थित सोलर जल मीनार से पानी लाना पड़ रहा है। इससे बच्चों को नहलाने और खाना बनाने में भी परेशानी हो रही है। बुजुर्गों के लिए पानी लाना और भी मुश्किल है।ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2016 में पीएचईडी विभाग की ओर से जलापूर्ति योजना बनाई गई थी। मोटर खराब होने पर कई बार ग्रामीणों ने ही चंदा जुटाकर इसकी मरम्मत कराई है। इस बार भी ग्रामीण प्रत्येक घर से 300 रुपये चंदा इकट्ठा कर निजी मैकेनिक से मोटर ...