घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: चाकुलिया: एनजीटी की रोक, उपायुक्त और एसएसपी के कड़े निर्देश के बावजूद चाकुलिया में प्रशासन को चुनौती देते हुए दिन दहाड़े बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टरों से अवैध बालू का परिवहन धड़ल्ले से हो रहा है। मुख्य बाजार क्षेत्र की मुख्य सड़क पर अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर गुजर रहे हैं। इस धंधे में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। बरसात के मौसम में ट्रैक्टरों द्वारा हो रहा अवैध बालू का परिवहन प्रशासन पर भी कई सवाल खड़ा कर रहा है।

प्रशासन की कार्रवाई चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न चौक और चौराहों पर 32 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बावजूद, अवैध बालू का परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक श्यामसुंदरपुर पंचायत क्षेत्र में बरसात के पूर्व ही कई जगहों पर बालू माफियाओं ने भारी मात्रा में अवैध बालू का भंडारण क...