Ghatsila News: चाकुलिया में खेत में काम कर रही महिला को सांप ने डंसा, कुदाल से मारकर अस्पताल पहुंची
घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया। प्रखंड के सालुआडीह गांव में खेत में काम करने के दौरान नानी सोरेन नामक महिला को सांप ने डंस लिया। सांप के काटते ही महिला ने साहस दिखाते हुए कुदाल से उसे मार डाला। इसके बाद परिजन उन्हें टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। चिकित्सकों को सांप की पहचान में सुविधा हो, इसके लिए परिजन मृत सांप को भी थैले में रखकर अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया और बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है। वहीं मालकुंडी पंचायत के कांटाबनी गांव निवासी डोमन हांसदा को भी सांप ने काट लिया। घटना के करीब 12 घंटे बाद वह इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें निगरानी में रखा है। डॉक्टरों ने सांप काटने की स्थिति में तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.