घाटशिला, नवम्बर 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में काली पूजा बड़ी ही धूमधाम से मनायी जा रही है। नागानल कॉलोनी काली पूजा कमेटी द्वारा भव्य पंडाल बनाकर मां काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। पंडाल का उद्घाटन विधायक समीर कुमार मोहंती ने रविवार की रात को फिता काटकर किया। कमेटी द्वारा सोमवार की शाम को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूजा को सफल बनाने में संदीप चांद,अभिजीत दास, देवाशीष नाथ,आशीष कुमार नाथ समेत कमेटी के बप्पा चांद, राजा कालिंदी, समीर पोलाइ, कमल सरदार, राहुल सिंह, पिंटू राउत ने अहम भूमिका निभाई। वहीं नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा में मिस्त्रीपाड़ा सार्वजनिन काली पूजा कमेटी द्वारा काली पूजा पंडाल का निर्माण किया गया। पंडाल का उद्घाटन विधायक समीर कुमार मो...