Ghatsila News: चाकुलिया में अग्रसेन जयंती आज, शोभा यात्रा निकलेगी
घाटशिला, अक्टूबर 11 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया में 11 अक्टूबर रविवार को अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। चाकुलिया अग्रवाल समाज की ओर से विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक राजेश लोधा ने दी है। अपराह्न 3:30 बजे सत्यनारायण ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा पुराना बाजार होते हुए बिरसा मुंडा चौक से गुजर कर अग्रसेन स्मृति भवन, पुराना बाजार में समाप्त होगी।शोभायात्रा के पश्चात अग्रसेन स्मृति भवन में महाराजा अग्रसेन का पूजन एवं आरती की जाएगी। इसके साथ ही अभिभावक सम्मान, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान, पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Simdega News: अग्रसेन जयंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.