घाटशिला, अगस्त 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया के लोधाशोली के पास स्थित चाकुलिया- माटिहाना मुख्य सड़क पर जय माता दी पेट्रोल पंप के सामने चांडिल मुख्य बांयी नहर की शाखा नहर का पानी पिछले कई दिनों से बह रहा है। इससे पक्की सड़क खराब हो रही है। दुर्घटनाओं की भी आशंका बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक किसी व्यक्ति ने खेत में नहर का पानी ले जाने के लिए नहर में होल कर दिया है। इसी होल से नहर का भारी मात्रा में पानी बहते हुए सड़क के किनारे और सड़क पर बह रहा है। सड़क के किनारे के गड्ढे भर गये हैं। इसलिए पानी सड़क के किनारे और सड़क पर तेजी से बह रहा है। इससे वाहनों और बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...