घाटशिला, सितम्बर 11 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गुरुवार को दूसरे दिन भी माइकिंग की गयी। वहीं सड़कों के किनारे दुकान लगाकर मांस बेचने वाले कई दुकानदारों को भी नगर पंचायत प्रशासन ने नोटिस जारी कर दुकान हटाने के लिए फरमान जारी किया है। माइकिंग के माध्यम से कहा गया कि सड़कों के किनारे से स्वत: अतिक्रमण हटा लें ताकि आवागमन में परेशानी ना हो। ‌दुकानदारों और होटल संचालकों से यह भी अपील की गई है कि दुकान या होटल के सामने सड़क पर बाइक व अन्य वाहनों की पार्किंग न होने दें। जानकारी हो कि मुख्य बाजार सड़क के किनारे कई ऐसे होटल हैं जहां ग्राहक सड़क पर बाइक या फिर चार पहिया वाहन खड़े कर देते हैं। ‌इसके कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। नगर प...