घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया: दुर्गा पूजा के मद्देनजर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी गंभीर नहीं हैं। विभिन्न सड़कों के किनारे स्थापित अनेक स्ट्रीट लाइटें और खंभों में लगी रूप लाइटें महीनों से खराब हैं। परंतु इनकी मरम्मत नहीं हो रही है। सबसे आश्चर्य की बात है कि नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थापित स्ट्रीट लाइट खराब है। वहीं तीन स्ट्रीट लाइट के खंभों में रूप लाइट नहीं जलती है। रेलवे के अंडरपास से प्रखंड कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय होते हुए हवाई पट्टी को जोड़ने वाली सड़क के किनारे स्थापित कई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। वहीं स्ट्रीट लाइटों के करीब 20 खंभों पर लगी रूप लाइट नहीं जलती है। यह भी पढ़ें- Munger News: दुर्गापूजा से पहले नगर की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, आईआईपी ने नप ईओ को सौंपा ज्ञापन नेताजी सुभाष चंद...