Ghatsila News: चाकुलिया नपं: वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पंप ऑपरेटरों ने तीन घंटा जलापूर्ति बंद की
घाटशिला, अगस्त 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत में ठेकेदार के अधीन कार्यरत पंप ऑपरेटरों और फिटरों ने दो माह से वेतन भुगतान नहीं होने से आक्रोशित होकर शनिवार की सुबह छह बजे से जलापूर्ति बंद कर दी। इससे पेयजल के लिए हाहाकार मच गया। कार्य बंद कर सभी ऑपरेटर और फिटर शिल्पी महल के पास पंप हाउस में जमा हो गए। इसके बाद सभी ऑपरेटर और फिटर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन और नगर प्रबंधक अनंत खलको के साथ वार्ता हुई। ऑपरेटर और फिटरों को आश्वस्त किया गया कि दो दिन के अंदर वेतन का भुगतान हो जाएगा। इसके बाद ऑपरेटर और फिटर काम पर लौटे। तीन घंटा बाद सुबह 9:00 बजे जलापूर्ति शुरू हुई। पंप ऑपरेटरों और फिटरों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन के अंदर वेतन का भुगतान नहीं हुआ तो वे सभी का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.