घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में चाकुलिया- माटिहाना मुख्य सड़क से सटे दिघी गांव की नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन के घर के पास स्थापित चापाकल के पास गंदा पानी और कचरा जमा है। इससे दुर्गंध फैल रही है। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा है। ‌यह स्थिति पिछले कई साल से है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। बरसात के पानी से कचरा और गंदा पानी फैल सकता है। चापाकल के पास सोक पिट नहीं बना है। इस गांव में कई साल पूर्व पाइप लाइन तो बिछाई गई है और घर-घर में पानी के लिए संयोजन भी दिया गया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, सड़क बनी तालाब मगर दुर्भाग्य है कि जलापूर्ति नहीं होती है। ऐसे में ग्रामीण ...