Ghatsila News: चाकुलिया नपं: जलकुंभी से भर गया है पक्का घाट तालाब
घाटशिला, सितम्बर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में कमारीगोड़ा के पास स्थित पक्का घाट तालाब जलकुंभी से भरता जा रहा है। एक साल में तालाब का एक बड़ा भाग जलकुंभी से भर गया है। तालाब में कचरा भी भर गया हैं। विदित हो कि नगर पंचायत के तहत इस तालाब के सौंदर्यीकरण के नाम पर 60 लाख रुपए खर्च हुए थे। सौंदर्यीकरण का कार्य पिछले वर्ष 2022 के दिसंबर माह में पूरा हुआ था।इस कार्य के तहत तालाब से जलकुंभी की सफाई हुई थी। तालाब के चारों ओर पेवर्स ब्लॉक बिछाए गए थे। मगर आलम यह है कि यह तालाब अब जलकुंभी से भर गया है। बिछाए गए पेपर्स ब्लॉक पर झाड़ियां उगी हैं और टूट रहे हैं। नगर पंचायत प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं है। नियमित रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है। मालूम हो कि यह तालाब नगर पंचायत क्षेत्र का सबसे प्रमुख तालाब है। इस त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.