Ghatsila News: चाकुलिया नपं: उद्घाटन के बाद एक दिन भी नहीं चली फॉगिंग मशीन
घाटशिला, अक्टूबर 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए विगत 14 अक्तूबर को नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन ने हरी झंडी दिखाकर फॉगिंग मशीन का शुभारंभ किया था। मगर दुर्भाग्य है कि शुभारंभ के बाद फॉगिंग मशीन एक दिन भी नहीं चली और कार्यालय की शोभा बनकर रह गई है। इधर, मच्छरों के प्रकोप से आम जनता बेहाल है। नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी अनजान बने हैं। नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों की लागत से विकास के कार्य हो रहे हैं। लेकिन मच्छर जनित बीमारियों से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन के पास फंड का अभाव है। नगर पंचायत क्षेत्र में बरसात के कारण मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। शाम होने के बाद लोगों का रहना मुश्किल हो गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.