घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय में 31 जुलाई को बोर्ड की बैठक होगी। इस बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र में विकास को लेकर मंथन किया जाएगा और कई प्रस्ताव पास किए जाएंगे। बैठक में नगर पंचायत की अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, उपाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, सभी पार्षद और पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। जानकारी हो कि बोर्ड की यह बैठक गुरुवार को होने वाली थी। परंतु किन्हीं कारणों से स्थगित कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...