Ghatsila News: चाकुलिया नगर पंचायत: पंप ऑपरेटरों ने 29 से हड़ताल पर जाने का दिया अल्टीमेटम
घाटशिला, सितम्बर 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पंप ऑपरेटरों के वेतन का भुगतान तीन महीना से नहीं हुआ है। पंप ऑपरेटरों के वेतन का भुगतान ठेकेदार कुशाग्र कुमार द्वारा होता है। वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित पंप ऑपरेटरों ने शनिवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और अल्टीमेटम दिया कि 28 सितंबर तक अगर ठेकेदार कुशाग्र कुमार ने वेतन का भुगतान नहीं किया तो 29 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने की जिम्मेवारी ठेकेदार कुशाग्र कुमार की होगी। ज्ञापन में कहा गया है कि तीन माह से वेतन नहीं मिलने से सभी पंप ऑपरेटरों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ठेकेदार कुशाग्र कुमार से वेतन भुगतान को लेकर बार-बार अनुरोध करने के बावजूद वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। ज्ञापन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.