Ghatsila News: चाकुलिया को इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क की सौगात
घाटशिला, नवम्बर 29 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के अमलागोड़ा गांव के समीप 78 हेक्टेयर वन भूमि पर लगभग 30 करोड़ की लागत से निर्मित इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन उद्घाटन किया। समारोह में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग द्वारा बनाया गया यह इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा का सबसे बड़ा पार्क है। उन्होंने कहा कि इस भव्य पार्क के निर्माण में विधायक समीर कुमार मोहंती की अहम भूमिका है। इससे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। समारोह को पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दिनेश षाड़ंगी ने भी संबोधित किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सीएम ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.