Ghatsila News: चाकुलिया के नागानल मंदिर में पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
घाटशिला, अगस्त 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया: सावन की दूसरी सोमवारी के अवसर पर सोमवार को चाकुलिया नगर पंचायत के नागानल मंदिर और चंडेश्वर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया। पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था।नागानल मंदिर में पुजारी अशोक पति, दिलिप पति, सुखदेव पति,अभिषेक पति, रोहित पति ने श्रद्धालुओं से पूजा-अर्चना कराई। नागा बाबा का दरबार फूलों से सजाया गया है। यहां के पुराना बाजार स्थित चंडेश्वर शिव मंदिर, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिव मंदिर में भी पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाके के शिवालयों में भी पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। यह भी पढ़ें- Amroha News: सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में उमड़ी भीड़, हर-हर महादेव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.