Ghatsila News: चाकुलिया के कलसीमूंग गांव में हाथी के आने से दहशत
घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली पंचायत के पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे कलसीमूंग गांव में एक जंगली हाथी के अचानक आ धमकने से अफरा-तफरी मच गई। हाथी जंगल से निकल कर सीधे गांव के पास आ पहुंचा। इससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। हाथी ने खेतों में घुसकर धान की फसल को खाकर और पैरों से रौंद कर बर्बाद कर दिया। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। गौरतलब है कि क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों से 15 हाथियों का एक झुंड क्षेत्र में उपद्रव मचा रहा है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: माकड़ी के पास जंगल में पहुंचे 15 हाथी, दहशत खेतों में खड़ी धान की फसल को को निशाना बना रहा है। हाथी खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा रहे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.