Ghatsila News: चाकुलिया : राशन कार्ड के पांच अपात्र लाभुकों से रिकवरी की कार्रवाई शुरू
घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड में राशन कार्ड के अपात्र लाभुकों का नाम काटने और लिए गये अनाज की राशि रिकवरी करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने माटियाबांधी पंचायत के पाथराघाटी के राशन डीलर प्रफुल्ल कुमार महतो की राशन दुकान से संबद्ध पांच अपात्र लाभुकों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। इन लाभुकों द्वारा लिए गए अनाज की राशि भी रिकवरी की जाएगी। आपूर्ति विभाग की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। क्योंकि प्रखंड क्षेत्र में और खास कर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में ऐसे अनेक अमीर अपात्र लाभुक हैं, जो वर्षों से गरीबों का अनाज गटक रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, माटियाबांधी पंचायत में पाथराघाटी के जन वितरण दुकानदार प्रफुल्ल कुमार महतो अनुज्ञप्ति संख्या 32-91 की दुकान से संबद्ध पांच अपात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.