Ghatsila News: चाकुलिया : रजनी शुक्ला को सावन क्वीन का खिताब
घाटशिला, अगस्त 18 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत शिल्पी महल न्यू टीचर्स कॉलोनी में गपशप महिला क्लब के तत्वाधान में सावन के तीसरे सोमवार को सावन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्णा पाल, विशिष्ट अतिथि कमला नायक एवं अनीता दे उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन क्लब की अध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिव वंदना से हुई। इस वर्ष के कार्यक्रमों का थीम इमोजी आधारित था। महिलाओं ने विभिन्न प्रकार के मनोरंजन एवं खेलकूद की गतिविधियों में भाग लिया। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान झूला झूलो, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर तथा इमोजी को पहचानो और नकल करो आदि में प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सावन महोत्सव में सावन क्वीन प्रतिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.