Ghatsila News: चाकुलिया: हाथियों ने खेतों में धान के बिचड़ों को रौंद कर और खाकर बर्बाद किया
घाटशिला, जुलाई 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के सोनाहातु पंचायत के आंधारिया गांव के पुरनाडीह टोला में विगत रात 25 जंगली हाथियों के एक दल ने भारी उपद्रव मचाया। हाथियों के डर से ग्रामीण अपने घरों में दुबके रहे और हाथी खेतों में धान के बिचड़ों को रौंदते और खाते रहे। हाथियों ने कई किसानों के खेत में धान के बिचड़ों को रौंद कर और खाकर बर्बाद कर दिया। किसानों को भारी नुकसान हुआ। इससे इन किसानों के समक्ष धान के बिचड़ा का संकट उत्पन्न हो गया है। धान की रोपनी के लिए धान के बिचड़ा का जुगाड़ करना होगा। किसान गोपाल पात्र, दिनेश महतो, चंडी महतो, उषा देवी ने बताया कि विगत रात्रि हाथियों के एक दल ने खेतों में प्रवेश कर भारी उपद्रव मचाया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दो दर्जन से अधिक हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी और घरों को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.