घाटशिला, जुलाई 21 -- Ghatsila News: चाकुलिया: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने मंगलवार को चाकुलिया रेलवे स्टेशन परिसर पहुंच कर टेम्पो चालकों की समस्याओं का जायजा लिया। टेम्पो चालकों ने विधायक को बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा उन्हें रेलवे पार्किंग में टेम्पो खड़ा करने से रोका जा रहा है। इससे उनके समक्ष रोज़गार का संकट उत्पन्न हो रहा है।विधायक समीर कुमार मोहंती ने स्टेशन मास्टर एवं आरपीएफ अधिकारियों के साथ वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से टेम्पो चालकों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने तथा उनकी आजीविका को ध्यान में रखते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।विधायक ने कहा कि सभी टेम्पो चालकों को नियमानुसार रेलवे पार्किंग में वाहन खड़ा करने की अनुमति दी जाए। ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड...