Ghatsila News: चाकुलिया: स्कूल भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप, जेएलकेएम ने जांच के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा
घाटशिला, सितम्बर 8 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत कुचियाशोली पंचायत के बालीबांध गांव में विद्यालय भवन के निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर जेएलकेएम चाकुलिया प्रखंड के अध्यक्ष सुफल महतो ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर निर्माण कार्य को रोक लगाने एवं जांच की मांग की है।ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि करीब 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है। साथ ही निर्धारित आठ एमएम के सरिया के स्थान पर छह एमएम सरिया के उपयोग किया गया है और फूल लिंटर के जगह हाफ लिंटर दिया गया है। टाई बीम के नीचे काली ईंट लगायी जाने एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता के जांच की जेएलकेएम ने मांग की है। मौके में जेएलकेएम नेता शंखदीप महतो, अनिर्वाण सिंह राय, कार्तिक महतो, विश्वजीत महतो, सोनू बेहरा, तरुण महतो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.