Ghatsila News: चाकुलिया: सुनसुनिया में पद्मश्री जमुना टुडू ग्रामीणों के साथ की बैठक
घाटशिला, अक्टूबर 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की भातकुंडा पंचायत के सुनसुनिया गांव में बुधवार को जोहार भारत फाउंडेशन की एक बैठक वन सुरक्षा समिति की अध्यक्ष अंजली हेम्ब्रम की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित थीं। उक्त बैठक में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को साझा किया। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ लोग जंगल में पेड़ों को काट रहे हैं और लकड़ियों को ट्रेन से पश्चिम बंगाल ले जा रहे हैं। इससे जंगल का विनाश हो रहा है। जमुना टुडू ने गांव के लोगों को आश्वासन देते कहा कि इस पर रोक लगाएं। इसके लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा। जंगल में पेड़ काटने पर हर हालत में रोक लगाएं। ग्रामीण जंगल की सुरक्षा के प्रति जागरूक हों। ग्रामीणों की जागरूकता से ही जंगल बचेंगे। उक्त बैठक में छीता हेम्ब्रम, डेगा मांडी, मालती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.