घाटशिला, सितम्बर 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में बुधवार को कम उपलब्धि वाले स्वास्थ्य केंद्रों के सीएचओ, एएनएम, बीएएफ एवं सहिया साथियों के साथ समीक्षात्मक बैठक हुई। सिविल सर्जन के निर्देश पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रंजीत कुमार मुर्मू ने की। जिला डेटा प्रबंधक दिलीप कुमार भी मौजूद रहे।बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं एवं जमीनी आंकड़ों की समीक्षा के दौरान एएनएम और सहिया द्वारा प्रस्तुत एएनसी रजिस्ट्रेशन तथा एमआर-1 टीकाकरण के आंकड़ों में अंतर पाया गया। बड़ामारा और भालुकापाहाड़ी में एएनसी रिपोर्टिंग तथा बर्डीकानपुर में एमआर-1 टीकाकरण के आंकड़ों में गड़बड़ी सामने आई। अधिकारियों ने तत्काल सुधार के साथ पिछले माह के छूटे मामलों को अपडेट करने का निर्देश दिया। प्रभावित गांवों मे...