घाटशिला, अगस्त 23 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के सनडांगरी गांव में हर घर नल जल योजना के अंतर्गत मीनार एवं पाइप लाइन के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना विगत 10 दिन से बंद है। मीनार में लगा मोटर खराब होने के कारण मीनार में पानी नहीं चढ़ पा रहा है। इससे ग्रामीणों के घरों तक नियमित रूप से नल के माध्यम से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण गांव के लोगों को पीने एवं घरेलू उपयोग के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत के मुखिया दासो‌ हेंब्रम को आवेदन देकर जल मीनार के मोटर की मरम्मत कराने की मांग की है। ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानियां नहीं झेलनी पड़े। मुखिया ने कहा कि जल मीनार के मोटर की मरम्मत के लिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को सूचना दी गई ...