घाटशिला, अक्टूबर 23 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया थाना क्षेत्र में चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क के किनारे लखीपुरा और जामडोल के बीच शुक्रवार की सुबह एक कदम के पेड़ की डाली से गमछा के फंदा में झूलती हुई एक अज्ञात व्यक्ति की लाश बरामद हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लाश को फंदा से उतरवा कर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और मृतक की पहचान करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया में पेड़ की डाली से झूलती छात्र की लाश बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...