घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: चाकुलिया: भारतीय जनता पार्टी पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण के जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी के निर्देशानुसार श्यामसुंदरपुर मंडल की नई मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया है। मंडल अध्यक्ष शुभेंदु पात्र द्वारा संगठन को मजबूत बनाने एवं पार्टी के कार्यों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की नियुक्ति नई कार्यकारिणी में भवतारण गिरी, चंदना नायक, बैद्यनाथ महतो एवं पंकज गिरी (मालकुंडी) को मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जगत शिकारी एवं मोहन गोप को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मोती लाल गोप, अमृत नायक, ओम प्रकाश गोस्वामी एवं कृष्णा सोरेन को मंत्री, करण किस्कू को कोषाध्यक्ष, अनूप घोष को मीडिया प्रभारी...