घाटशिला, अगस्त 15 -- Ghatsila News: चाकुलिया: 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने शामिल होकर राष्ट्रध्वज फहराया। विधायक ने अपने कार्यालय के साथ-साथ चाकुलिया स्थित भगत सिंह चौक, बिरसा चौक सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा कि देश की आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके बलिदान को याद करते हुए हमें लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने यह भी पढ़ें- Ghatsila News:...