Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक समीर कुमार मोहंती के निर्देश पर मिस्त्रीपाड़ा में केबल तार लगाने का कार्य शुरू
घाटशिला, सितम्बर 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा में वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए बुधवार से केबल तार लगाने का कार्य शुरू किया गया। यह कार्य विधायक समीर कुमार मोहंती के आदेश पर कराया जा रहा है।मिस्त्रीपाड़ा के स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से केबल तार लगाने की मांग की जा रही थी। लोगों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक के निर्देश पर संबंधित कार्य को आगे बढ़ाया गया।केबल तार लगाए जाने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर क्षेत्र के लोगों ने विधायक समीर कुमार मोहंती के प्रति आभार व्यक्त किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.